फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with the support staff

समर्थकों संग चौकी घेर लगाया जाम

Wed, 29 Nov 2017 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 29 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Along with the support staff
समर्थकों संग चौकी घेर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

घुघली (महराजगंज)। नगर पंचायत घुघली से अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी उर्मिला देवी ने समर्थकों के साथ पुलिस चौकी घुघली का घेराव करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वे यह आरोप भी लगा रहे थे कि जांच के नाम पर पुलिस जान बूझकर प्रताड़ित कर रही है। काफी देर बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन

मंगलवार को चौकी प्रभारी घुघली भारत भूषण सिंह यादव व उड़न दस्ते की टीम के सदस्य निकाय चुनाव में प्रत्याशी उर्मिला देवी के घर जांच करने पहुंचे। उन्हें शिकायत मिली थी कि प्रत्याशी के घर से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने संबंधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उधर, चौकी प्रभारी और उड़न दस्ते की टीम के साथ प्रत्याशी के घर पहुंचे ही थे कि वहां मौजूद समर्थकों ने नोकझोंक करना शुरू कर दिया। प्रत्याशी के पति अशोक कुमार ने चौकी इंचार्ज से आने का कारण पूछा तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रत्याशी व समर्थक नाराज हो गए और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी का घेराव कर रोड पर जाम लगा दिया। इस मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को हुई तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन

प्रत्याशी के पति अशोक कुमार उर्फ मल्लू का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने रूखा व्यवहार किया। बिना महिला पुलिस के किसी के घर में घुसना न्यायसंगत नहीं है। चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह का कहना था कि सब कुछ नियमानुसार किया गया। आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष घुघली आरके सिंह ने बताया कि समझा बुझाकर मामला खत्म करा दिया गया है। पुलिस निर्वचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य कर रही है। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed