{"_id":"65c69a669d65796e190e51e9","slug":"along-with-studies-daughters-will-also-learn-self-defense-skills-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115464-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का हुनर भी सीखेंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का हुनर भी सीखेंगी बेटियां
Sat, 10 Feb 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की बेटियों को अब पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के हुनर भी सिखाए जाएंगे। इसके लिए जिले के 16 प्रशिक्षकों को स्कूल आवंटन करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मार्शल आर्ट, जूडो, कराटा, ताइक्वांडो के साथ अन्य कलाओं की जानकारी दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा अभियान राज्य परियोजना की ओर से जिले के 21 राजकीय स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के राजकीय इंटर काॅलेज पनियरा, धनेवा, फरेंदा, नौतनवां, राजकीय माॅडल इंटर काॅलेज सहजनवा बाबू, कुंआचाप, राजकीय हाईस्कूल बेलटिकरा, विश्वनाथपुर, अहिरौली, रामपुर चकिया, पुरैना खंडी चौरा, बसंतपुर खुर्द, बंजरहा सोनबरसा, मेदीनीपुर, उंटी खास, परासखाड़, अराजी जंगपुर, झुलनीपुर, सोहवल, विशुनपुरा व बरवां राजा का चयन किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक, अमरनाथ राय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत जिले के 21 राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही प्रशिक्षकों को स्कूल आवंटित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कराया जाएगा।