फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with education, Ba's daughters will also maintain their health.

Maharajganj News: शिक्षा के साथ सेहत भी दुरुस्त रखेंगी बा की बेटियां

Sat, 20 Apr 2024 04:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Along with education, Ba's daughters will also maintain their health.
-कस्तूरबा विद्यालयों में लगने लगा है ओपन जिम
विज्ञापन

- डीएम ने क्रिटिकल फंड से जारी किए 40 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियां अब शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अपनी फिटनेस भी ठीक रखेंगी। इसके लिए हर कस्तूरबा विद्यालय में ओपन जिम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। अधिसूचना लागू होने के पूर्व ही डीएम अनुनय झा ने बीएसए के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए क्रिटिकल फंड से 40 लाख रुपये जारी किए थे। प्रयास के फलस्वरूप जिले के चार कस्तूरबा विद्यालयों में ओपन जिम लगाया जा चुका है। शेष पांच में इसी सप्ताह लगवा दिया जाएगा।

महराजगंज जिले के 13 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 1300 बच्चियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आवासीय विद्यालय होने के कारण बच्चियों को हर तरह की सुविधा मिले इसके लिए सरकार ही नहीं जिला प्रशासन भी निरंतर प्रयास करता रहता है। इनमें बच्चियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए कंप्यूटर पहले ही लगवाया जा चुका है। अब बालिकाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों इसके लिए ओपन जिम की व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

जिम में झूला, साईकिलिंग, डब्बल, बाॅक्सिंग किट सहित अन्य तरह के उपकरण हैं। बालिकाएं खाली समय में पसीना बहाकर अभ्यास करेंगी। वह अपनी सेहत को दुरुस्त रखते हुए खेल कूद में भी आगे बढ़ेंगी। अबतक यह व्यवस्था धानी, लक्ष्मीपुर, नौतनवां और फरेंदा में हो चुकी है जिसका लाभ बालिकाओं को मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
जिलाधिकारी के सहयोग से क्रिटिकल फंड से कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में ओपेन जिम की व्यवस्था की जा रही है। चार स्कूलों में इसे प्रभावी करा दिया गया है, शेष अन्य में भी शीघ्र व्यवस्था हो जाएगी।

-श्रवण गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed