फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allergy in the eyes due to rising temperature

Maharajganj News: बढ़ते तापमान के कारण आंख में हो रही एलर्जी

Wed, 07 May 2025 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 May 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Allergy in the eyes due to rising temperature
महराजगंज। तापमान में इजाफे और गर्मी में वृद्धि का प्रभाव आंखों पर पड़ रहा है। आंख में सूखापन बढ़ रहा है, जिसके कारण एलर्जी, आंख में खुजली व दर्द की शिकायत बढ़ी है। लोगों को पलक झपकाने में भी असुविधा हो रही है। जिला अस्पताल में ऐसे रोगी रोजाना 10 की संख्या में पहुंच रहे हैं, जिन्हें आई ड्राॅप के साथ चिकित्सक ठंडे पानी से आंख धुलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 13 मरीज पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि गर्मी से आंखों में सूखेपन और एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। हवा के साथ उड़ने वाली धूल और पसीना आंखों पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। इससे आंखों की नमी कम हुई है। आंखों में ड्राइनेस की समस्या से सूजन, एलर्जी और सूखेपन की शिकायत मरीज कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही न बरतें अन्यथा गंभीर हो सकती है। इस मौसम में एलर्जी के कण सक्रिय रहते हैं, जिससे एलर्जी होती है। पहले आंख में सूखेपन की समस्या रहती है। ऐसे मरीज दिन में चार से पांच बार आंखों को ठंडे व साफ पानी से धोएं और सलाह पर आंखों में दवा का प्रयोग करें। आंखों में एलर्जी, सूजन या सूखेपन की समस्या है तो धूप में कम निकलें, जरूरी होने पर बाहर धूप का चश्मा लगाकर निकलें। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed