{"_id":"6a272a25b38d57033909cf36","slug":"allegations-of-ignoring-standards-in-the-repair-work-of-dilapidated-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178859-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जांच की मांग
चिउटहां। विकासखंड सिसवा क्षेत्र में करमही से बेलभरियां नहर पुल तक लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत करवा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी तरह जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इससे इस कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे और दरारें होने के बावजूद केवल मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। स्थानीय निवासी कैलाश यादव, रामप्रसाद, पन्ना गुप्ता और सुभाष गौड़ ने बताया कि हर वर्ष मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, जिसके चलते सड़क कुछ ही महीनों में फिर खराब हो जाती है।
उन्होंने विभाग से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे। उनका कहना है कि यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है और इसकी अनदेखी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। यह केवल मरम्मत का कार्य है। इसमें कोई नया निर्माण नहीं किया जा सकता। कार्य उपलब्ध बजट अनुसार ही कार्य कराया जा रहा है।