फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of fraud in MNREGA by fake attendance, villagers complain

Maharajganj News: मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगा धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

Wed, 17 Dec 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in MNREGA by fake attendance, villagers complain
एनएमएस पोर्टल पर अपलोड फोटो को देखने के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही
निचलौल। ब्लॉक के धमउर और बढैपुरवा गांव में मनरेगा में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर धांधली करने का मामला सामने आया है। धमउर में काम शुरू होने के दो दिन पहले 80 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा दी गई है। वहीं बढैपुरवा गांव में हर रोज 62 मजदूरों की जगह 100 की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। जिम्मेदारों की करतूत तब उजागर हुई, जब मनरेगा में काम न करने वाले लोगों ने एनएमएस पोर्टल पर अपलोड अपनी फोटो को देख ली। ग्रामीणों ने शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है।

मनरेगा के एनएमएस पोर्टल के मुताबिक, धमउर गांव में 11 दिसंबर से धूपा के खेत से पंचायत भवन तक नाला खोदाई का कार्य शुरू हो गया था। हर रोज जिम्मेदारों की ओर से 80 मजदूरों की हाजिरी भी लगाई जा रही थी। इसी बीच 13 दिसंबर को ग्रामीण राकेश सहानी की नजर एनएमएस पोर्टल पर अपलोड फोटो पर पड़ गई। फोटो देख राकेश सहानी हैरान हो गए। फोटो देखने के बाद राकेश ने ग्राम प्रधान को फोन कर फटकार लगाई। राकेश सहानी ने बताया कि 13 दिसंबर को महज 13 लोगों के साथ नाला की साफ-सफाई कराई जा रही है। आरोप लगाया कि कार्य शुरू होने से पहले ही ग्राम प्रधान ने धोखे से उनकी फोटो खींचकर एनएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जबकि वह मनरेगा मजदूर नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि बगैर काम शुरू कराए हर रोज 80 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। ग्राम प्रधान पन्नालाल ने कहा कि बगैर काम करने वाले लोगों की फोटो गलती से पोर्टल पर अपलोड हो गई है। साथ ही बगैर काम शुरू हुए गलती से मजदूरों की हाजिरी भी लग गई है।
विज्ञापन


इसी तरह बढैपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय से उत्तर गंडक नदी तक चकबंदी कार्य पर 62 मजदूरों की जगह 100 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप लगा है। मामले में रोजगार सेवक अशोक कुमार ने हिचकिचाते हुए कहा कि कार्य के दौरान कुछ मजदूर इधर-उधर चले जाते हैं। अगर इसकी ठीक से जांच करा ली जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। मामले में डीसी मनरेगा गौरवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मजदूरों की फर्जी फोटो के साथ जो हाजिरी अपलोड करने के मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed