फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of false promise of marriage and demand for dowry.

Maharajganj News: शादी का झांसा व दहेज मांगने का आरोप

Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of false promise of marriage and demand for dowry.
परतावल। शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने और दहेज मांगने के आरोपों से जुड़ा मामला रविवार को श्यामदेउरवा थाने पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद विवाद का निस्तारण हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपसी सहमति से अपने-अपने घर लौट गए।जानकारी के अनुसार, जून के अंतिम सप्ताह में एक महिला ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से महराजगंज पुलिस से शिकायत करते हुए एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने तथा बाद में दहेज की मांग करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर जांच भिटौली थाना पुलिस को सौंपी गई थी। इस मामले को लेकर भिटौली और निचलौल क्षेत्र में तहरीर दिए जाने की भी चर्चा रही थी। पुलिस के अनुसार घटना का संबंध श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से होने के कारण रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। पूछताछ और बातचीत के दौरान सामने आया कि दोनों लंबे समय से आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed