{"_id":"698a431ebdd663e13b088c8f","slug":"allegations-of-encroachment-of-pasture-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171226-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चारागाह की जमीन कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चारागाह की जमीन कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा तहसील के महुअवा नम्बर एक के दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को शिकायती पत्र देकर गांव के ही व्यक्ति पर चारागाह की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीण रणजीत सिंह, राधेश्याम, हरीराम चौधरी, राजेश सहानी, मुरलीधर, रामदास, जोगेंद्र चौधरी इत्यादि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में आराजी नंबर 776 की दो एकड़ से अधिक भूमि वर्षों से गांव के पशुओं के लिए चारागाह के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। इधर कुछ वर्षों से गांव का एक व्यक्ति उस जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा है, जिससे पशुओं के लिए दिक्कतें पैदा हो गई हैं। इस जमीन पर खेती करने से मना करने पर उसने कहा कि हमारी सेटिंग तहसील के जिम्मेदार अधिकारी से है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में उस जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। संवाद
9 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ आज से
धानी बाजार। धानी क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार स्थित शिव मन्दिर परिसर में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को होगा। मंदिर के महंत अगस्त मिश्र ने बताया कि यज्ञ से पहले मंगलवार को बैंड-बाजा के साथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की। यज्ञ का समापन 18 फरवरी को भंडारे के साथ होगा। संवाद