{"_id":"688e6af3ce450938910a2651","slug":"allegations-of-dumping-toxic-substances-in-the-rohin-river-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156244-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोहिन नदी में विषाक्त पदार्थ डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोहिन नदी में विषाक्त पदार्थ डालने का आरोप
Sun, 03 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा/ खनुआ। किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने शनिवार की दोपहर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अराजक तत्वों पर रोहिन नदी में विषाक्त पदार्थ डालने का आरोप लगाया है। इसके चलते जलीय जीव-जंतुओं की मौत हो रही है।
पत्र में कहा गया है कि तहसील क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी, सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द, आराजी सुबाईन, खालिकगढ़, रजापुर, रघुनाथपुर, मठियाइंदू, गौहरपुर, रानीपुर गांवों से होते हुए रोहिन नदी बहती है। आरोप है कि कुछ अराजक तत्व रोहिन नदी में आए दिन विषाक्त पदार्थ डाल रहे हैं। इससे मछली, मेंढक, कछुए व अन्य जलीय जीव-जंतुओं की मौत हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से इस तरह की हरकत करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद