{"_id":"69222894bbb0c915eb064212","slug":"allegation-of-irregularities-in-sir-process-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-164877-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर शिकायत की।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभी तक कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं की गई है। इस वजह से हजारों नए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित हो जाएंगे और बोगस वोटर सूची में बने रहेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 और बोगस/दोहरे/मृतक मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 सभी बूथ लेवल ऑफिसर को उपलब्ध कराकर घर-घर पहुंचाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
आरोप है कि जिले के अधिकांश बीएलओ के पास अभी तक ये फॉर्म नहीं पहुंच सके हैं, इससे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि बीएलओ निर्धारित समय में फॉर्म वितरित नहीं कर पाते हैं तो जिला निर्वाचन कार्यालय को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को लिखित सूचना देनी होगी कि 4 दिसंबर के बाद भी मतदाता संशोधन का कार्य जारी रहेगा। अन्यथा मतदाता अधिकारों का हनन होगा और लोकतंत्र की पवित्रता पर प्रश्नचिह्न लगेगा।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी जय प्रकाश लाल ने बताया कि पार्टी इस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।