{"_id":"675dd9392345a200770faa24","slug":"allegation-of-fraud-of-rs-85-thousand-in-the-name-of-sending-abroad-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138115-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार की धोखाधड़ी का आरोप
Sun, 15 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भागाटार निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर सिंदुरिया पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच में जुट गई है।
भागाटार निवासी दीपू गौड़ ने बताया कि रोजगार के लिए विदेश जाने की तैयारी में था। तभी मेरी मुलाकात प्रमोद उर्फ चंद्र प्रकाश पांडेय निवासी पकड़ी चौबे थाना कोठीभार से हुई। उन्होंने बताया कि मैं एजेंट का काम करता हूं। विदेश में तुम्हें मेडिकल स्टोर पर काम करने का बीजा दिलवा दूंगा, जिसमे प्रति माह 1500 रियाल मिलेगा और ड्यूटी आठ घंटे की होगी।
मैंने उनको नकद व खाते में 85000 हजार रुपये दे दिए। बार-बार कहने पर भी उसने न मुझे विदेश भेजा और न ही रकम वापस कर रहा है। शनिवार को हमारी मुलाकात बलूहई धूस पर हुई। मैंने अपना पैसा मांगा तो वह उग्र होकर गाली गलौज करने लगा। मारपीट करते हुए धमकी दी और पैसे देने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।