{"_id":"6af08d5fa4b03adb7301ceb0","slug":"allegation-of-failure-to-provide-an-ambulance-on-time-following-a-referral-from-a-chc-to-the-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-188864-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली-धनगड़ा मार्ग पर शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल अधेड़ की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शिवधर यादव (45) पुत्र हिरामन सिरसिया मलमलिया के निवासी थे।
शनिवार शाम हादसे के बाद राहगीरों ने घायल शिवधर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद काफी देर तक सरकारी एंबुलेंस का इंतजार किया गया लेकिन वह नहीं पहुंची। इस पर परिजन ने ऑटो की व्यवस्था कर उन्हें निजी अस्पताल ले जाने का फैसला किया।
इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य निजी एंबुलेंस लेकर सीएचसी पहुंच गए। इसके बाद घायल को ऑटो से निजी एंबुलेंस में शिफ्ट कर गोरखपुर ले जाया गया। वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया।