{"_id":"63dea8ff7ae36d08904a2cd4","slug":"allegation-of-child-theft-maharajganj-news-c-7-1-43035-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चा बेचने की आरोपी सेवानिवृत्त एएनएम पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चा बेचने की आरोपी सेवानिवृत्त एएनएम पर केस दर्ज
Sun, 05 Feb 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय कस्बे में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर सेवानिवृत्त एक एनएएम पर आरोप लगाया है कि प्रसव के बाद मेरे नवजात बच्चे को बेच दिया गया है। शनिवार को पुलिस एनएएम और दाई पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रतापनगर भुजौली निवासी रंभा देवी ने प्रसव के बाद एनएएम सुगंधा गुप्ता द्वारा बच्चा बेचने का आरोप लगाकर तहरीर दी। रम्भा ने बताया कि 23 जनवरी को प्रसव के लिए सिसवा कस्बे में सेवानिवृत्त एनएएम के घर पहुंची। शाम सात बजे बच्चे ने जन्म लिया, लेकिन बेहोशी का फायदा उठा कर बच्चे को बेच दिया गया। बाद में मुझे बताया गया कि मरा हुआ बच्चा जन्म लिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी सेवानिवृत्त एएनएम एवं दाई पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद