फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   All weather bulbs will be installed for visibility in fog

Maharajganj News: कोहरे में दृश्यता के लिए लगेंगे आलवेदर बल्ब

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
All weather bulbs will be installed for visibility in fog
महराजगंज। कोहरे में भी रोडवेज बसों संचालन प्रभावित नहीं होने पाए इसके लिए डिपो ने इंतजाम शुरू कर दिया है। पांच-पांच की संख्या में बसों को क्षेत्रीय वर्कशॉप में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को जरूरी प्रबंध के लिए पांच बस भेजे गए। आने वाले तीन से चार दिनों में डिपो की सभी बसें दुरुस्त होंगी और कोहरे भरे मौसम में भी संचालन नहीं प्रभावित होगा। कोहरे के दौरान दृश्यता के लिए रोडवेज बसों में इस बार फाॅग लाइट की जगह आलवेदर बल्ब लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में बसों को क्षेत्रीय वर्कशॉप भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महराजगंज डिपो में अनुबंधित बसों को मिलाकर 62 बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नई बसें कुंभ स्नान के मद्देनजर डिपो को मिली हैं लेकिन अभी संचालन नहीं प्रारंभ हुआ है। इसके अलावा बसों में ठंडी हवाओं से बचाव के लिए खिड़कियों को सही कराने के निर्देश पिछले दिनों दिए गए थे। डिपो की अधिकतर बसों में यह कार्य पहले ही कराए गए थे। शेष बसों में भी सुधार किया जा रहा है।

अब जो बसें सुधार के लिए जा रही हैं उनमें फाग लाइट की जगह आलवेदर बल्ब लगाया जा रहा है। कारीगरों के अनुसार यह बल्ब खराब मौसम में भी दृश्यता बनाए रखने में मददगार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed