फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   all parties cheated people

‘गैरकांग्रेस दलों ने लोगों को छला’

Sun, 23 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
all parties cheated people
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार/निचलौल। राहुल गांधी संदेश यात्रा का परसौनी और निचलौल में स्वागत हुआ। निचलौल के कटरा चौराहे पर विधायक आनंद शंकर सिंह ने सपा, बसपा के साथ ही भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि गैरकांग्रेस सरकारों ने लोगों का छलने का कार्य किया। कहा कि बकाया गन्ना मूल्य के लिए सपा सरकार जिम्मेदार है। सपा चीनी मील मालिकों का कर्जा माफ कर रही है, उसे किसानों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


सपा के पारिवारिक कलह को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए अखिलेश यादव पर युवाओं को छलने का आरोप लगाया। बसपा सुप्रीमो पर भी हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण और सैन्य नीति को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। सिसवा के लोगों की दुखती रग पर हाथ फेर खराब सड़कों पर तंज कसा। विधायक का नाम लिए बिना कहा कि मुखौटा बदलने वालों से सावधान रहने की नसीहत दी। सभा को प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, राजू कुमार गुप्ता, विनोद यादव, प्रमोद पांडेय, जहीर खां, विनोद तिवारी, सुनील गुप्ता, अशोक पटेल, विजय तिवारी, विजय अंगारा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


उधर, टीकर परसौनी चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश यात्रा लेकर पहुंचे नेताओं का स्वागत कांग्रेस के युवा नेता नवनीत त्रिपाठी एवं उनके सहयोगियों ने किया। संचालन पार्टी के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता विनोद यादव ने कहा कि 1989 के बाद प्रदेश में गैर कांग्रेसी पार्टियों की सरकार चली आ रही है। इन 27 सालों में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के मामले में 27 साल पूर्व प्रदेश तीसरे स्थान पर था, अब 20वें स्थान पर है। राजू गुप्ता ने किसानों व गरीबों की समस्याओं से अवगत कराया। इसी क्रम में संदेश यात्रा की कमान संभाले बिहार के विधायक आनंद संकर सिंह ने कहा कि गैरकांग्रेस सरकारों ने जनता को छलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कॉर्पोरेट और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली हैं।


जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि यह संदेश यात्रा पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर चल रही है। अगर पार्टी की सरकार बनती है तो बिजली बिल हाफ एवं किसानों के समर्थन मूल्य को दोगुना कर दिया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद पांडेय, अशोक पटेल, जहीर खान, छोटेलाल, रिजवान, सुनील गुप्ता, जलालुद्दीन अंसारी, दिनेश त्रिपाठी, रामचयन भारती, बकरीदन, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed