फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'All disputes are resolved by the dialogue'

‘बातचीत से हल हो जाते हैं सारे विवाद’

Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
 'All disputes are resolved by the dialogue'
‘बातचीत से हल हो जाते हैं सारे विवाद’ - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। विधिक सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में नौतनवां क्षेत्र के रघुनाथपुर प्राथमिक पाठशाला परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसमें प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि लोगों को आपसी मतभेदों को मिल बैठकर सुलझाना चाहिए। आपसी बातचीत से सभी तरह के विवाद हल हो जाते हैं। मनुष्य को गुस्से पर काबू रखना चाहिए। विवाद को गांव में ही लोगों के बीच बैठकर सुलझाना चाहिए। उन्होंने प्री-लिटिगेशन के माध्यम से मुकदमों के निस्तारण की प्रक्रिया भी लोगों की बताई। तहसीलदार नौतनवां रवि सिंह ने फसल क्षति योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि लोगों को तहसील, थाना, कचहरी का चक्कर काटने से बचना चाहिए। उन्होंने शिविर में शामिल लोगों से कंबाइन से फसल काटने के बाद डंठल खेत में न जलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed