फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alka, who reached the village after becoming a civil judge, was welcomed

Maharajganj News: सिविल जज बन कर गांव पहुंची अल्का का हुआ स्वागत

Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Alka, who reached the village after becoming a civil judge, was welcomed
सिविल जज बन कर गांव पहुंची अल्का का हुआ स्वागत
फोटो
विज्ञापन


कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया बुजुर्ग की अल्का भारती सिविल जज बनने के बाद पहली बार रविवार को गांव पहुंची। जैसे ही कोल्हुई चौराहे पर पहुंची तो क्षेत्रवासियों ने फूलों की बरसात कर स्वागत किया। अल्का भारती कम्हरिया बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश की बेटी हैं।

अल्का ने नौतनवा के प्राथमिक विद्यालय से अपनी शिक्षा की शुरुआत की थी। राजकीय बालिका इंटर कालेज नौतनवा के बाद इलाहाबाद में उच्च शिक्षा हासिल की। इस बार पीसीएस जे में सफल होकर जज बनीं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। कहा कि उनके आदर्श डॉ. भीमराव आंबेडकर हैं। उनके आदर्शों पर चल कर उन्हें सफलता मिली है। कोल्हुई बाजार से कम्हरिया बुजुर्ग तक दर्जनों वाहनों और हजारों लोगों के भीड़ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, असरफ प्रधान, जितेंद राव, शिवहरख प्रसाद, महेंद्र जायसवाल, अनवर , बबलू चौबे, धर्मेन्द्र शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed