फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alert regarding bird flu, spraying in poultry farm and cowshed

Maharajganj News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, पोल्ट्री फाॅर्म व गोशाला में छिड़काव

Thu, 15 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Alert regarding bird flu, spraying in poultry farm and cowshed
महराजगंज। प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग जिले में अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार से युद्ध स्तर पर जंतु नाशक दवाओं का छिड़काव, फागिंग कार्य सभी पोल्ट्री फार्म में कराने के लिए विभाग ने पशु चिकित्सक और फार्मासिस्ट को मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन

सघन अभियान के तहत न सिर्फ उक्त कार्य इनके देखरेख में पूरा कराया जाएगा, बल्कि सावधानी बरतने के लिए निर्देश भी दिए जाएंगे। विभाग ने जिलाधिकारी अनुनय झा, सीडीओ अनुराग जैन, पंचायतीराज अधिकारी श्रेया मिश्रा के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

जनपद में 248 पोल्ट्री फार्म संचालित हैं। इसमें 52 बड़े फार्म हैं, जिनका उत्पादन प्रतिमाह 20 हजार से अधिक होता है और सप्लाई गोरखपुर व संतकबीरनगर तक भेजी जाती है। इसके अलावा 37 अस्थायी तो 13 नगर निकाय में भी स्थायी गोशाला संचालित हैं। इन सभी स्थानों पर जंतु नाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही पोल्ट्री फार्म में जरूरी सफाई रखने और गोशाला में भी केयरटेकर को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से पूरे जनपद में पोल्ट्री फाॅर्म और गोशाला की सफाई व्यवस्था की जांच में डॉक्टर भ्रमणशील रहेंगे और रोजाना सीबीओ को रिपोर्ट भी देंगे। विभाग की यह सक्रियता बर्ड फ्लू फैलाव को देखते हुए शुरू की गई है।


बर्ड फ्लू अबतक ठंड में फैलता था जब प्रवासी पक्षी साइबेरिया व अन्य स्थानों से मैदानी क्षेत्रों में प्रवास के लिए आते थे, लेकिन इस बार गर्मी में इसके फैलने की स्थिति प्रदेश में दिख रही है। अपर निदेशक पोल्ट्री ने इसके लिए विशेष निर्देश भ्रमण के बाद दिए हैं। बुधवार से जनपद में अभियान के तहत पोल्ट्री फार्म, गोशाला में दवाओं का छिड़काव व फागिंग कार्य शुरू कराया जा रहा।
-डाॅ. हौसला प्रसाद, सीबीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed