फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Akash won in 100 meter race

Maharajganj News: 100 मीटर दौड़ में आकाश ने मारी बाजी

Mon, 19 Feb 2024 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Feb 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Akash won in 100 meter race
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मैदान पर प्रतिभा की चमक बिखेरी। स्पर्धा के दूसरे दिन खेल मैदान पर दाव पेंच की जोर आजमाइस देख दर्शक मुग्ध हो गए। स्पर्धा के दूसरे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खेल संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में नौतनवा विधानसभा के आकाश भारती विजेता व सिसवा के अमित गुप्ता उपविजेता बने। 200 मीटर दौड़ में नौतनवा के कृष्णा चौधरी विजेता, पनियरा के मिथिलेश गौड़ उपविजेता, 400 मीटर दौड़ में सिसवा के संग्राम निषाद विजेता, नौतनवा के सूरज यादव उपविजेता व 800 मीटर दौड़ में सदर के रवि विश्वकर्मा विजेता एवं पनियरा के रंजित यादव उपविजेता बने।
विज्ञापन

लंबी कूद में नौतनवा के प्रेम चौधरी विजेता व सदर के शिवम प्रजापति उपविजेता बने। ऊंची कूद में सदर के निकेश यादव विजेता व सिसवा के राजन कुमार उपविजेता रहे। गोला क्षेपण में सदर के विपिन मौर्य विजेता व नौतनवा के उपेंद्र यादव उपविजेता बने। खो-खो में सिसवा के यूपीएस पिपरा बाजार विजेता व पनियरा की इलाहाबाद टीम उपविजेता बनी। कबड्डी का फाइनल मुकाबला सदर के महराजगंज टाइगर्स व सिसवा के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में सदर विधानसभा की महराजगंज टाइगर्स ने 33-20 से मुकाबला जीत चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोविंद जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी, एसडीएम रमेश कुमार, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, मिठौरा ब्लाॅक प्रमुख रामहरख गुप्त, ओम प्रकाश पटेल, बैजनाथ सिंह अनिरुद्ध निराला अखिलेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed