{"_id":"62d85e1f762e673b4976b738","slug":"akal-pariwahan-arrangements-people-opposed-maharajganj-news-gkp444389267","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर आपूर्ति विभाग के कर्मियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर आपूर्ति विभाग के कर्मियों ने किया विरोध
विज्ञापन
एकल परिवहन व्यवस्था को विफल करने में जुटे लोगों का विरोध
महराजगंज। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कर्मियों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर एकल परिवहन (सिंगल स्टेज) व्यवस्था को विफल करने में जुटे लोगों का विरोध किया। सभी कर्मियों ने कहा कि विपणन विभाग के जिम्मेदारों की ओर से एकल परिवहन व्यवस्था को ध्वस्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विपणन शाखा की अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में सिंगल स्टेज योजना आपूर्ति शाखा के कर्मचारी/अधिकारी की निगरानी में सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही है। खाद्य निगम के गोदाम से खाद्यान्न का उठान कराते हुए सीधे उचित दर की विक्रेताओं तक पहुंचवाने का कार्य सुगमता पूर्वक किया जा रहा है, वहीं विपणन शाखा के जिम्मेदारों को प्रवर्तन कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। यदि इन लोगों से प्रवर्तन का कार्य कराया गया वितरण व्यवस्था पूर्व की तरह से खराब हो जाएगी व नई व्यवस्था का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ऐसे में व्यवस्था की बेहतरी के दृष्टि से इन्हें प्रवर्तन का कार्य न सौंपा जाए। इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह, मीरा राय, विरेंद्र कुमार, वंदना तिवारी, बृजेश पांडेय, राघवेंद्र शाही, रामलखन यादव, संदीप मौर्य, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।