फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ajagar Found in Garden and injured to youn g man

अजगर ने एक व्यक्ति को निगलने का किया प्रयास, गंभीर

Mon, 22 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ajagar Found in Garden and injured to  youn g man
बगीचे से गुजर रहे युवक को अजगर ने निगलने का प्रयास किया
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के परागपुर गांव में सोमवार को विशालकाय अजगर ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए निगलने का प्रयास किया। लेकिन गनीमत रहा कि व्यक्ति ने अजगर के चंगुल से निकल अपनी जान बचा ली। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। परागपुर निवासी अरविंद मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आबादी से कुछ दूर उत्तर तरफ एक बगीचे में गत कई दिनों से एक अजगर लोगों को अपनी झलक दिखाने के बाद झाड़ी में घुसकर छिप जाता था। इसी बीच सोमवार सुबह करीब नौ बजे बगीचे के रास्ते से होकर गुजर रहे गांव के रामकेवल (35) को अजगर ने अपना शिकार बनाते हुए उनकी हाथ को अपने मुंह में जकड़ लिया। लेकिन गनीमत रहा कि रामकेवल मौके से अपने आप को अजगर के चंगुल से छुड़ाते हुए अपनी जान बचा ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि अजगर को घने जंगलों के बीच छोड़ दिया गया है। अजगर की लंबाई करीब 12 फिट है जबकि इसका 20 किलोग्राम है। जंगली जानवरों से दूर रहने के लिए लोगों को हमेशा वन विभाग द्वारा जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed