फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Airport surrounded by fog, all flights canceled from Bhairahawa

Maharajganj News: कोहरे से घिरा एयरपोर्ट, भैरहवा से सभी उड़ानें रद्द

Fri, 23 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Airport surrounded by fog, all flights canceled from Bhairahawa
कोहरे से घिरा एयरपोर्ट, भैरहवा से सभी उड़ानें रद्द
विज्ञापन

महराजगंज। बृहस्पतिवार सुबह से ही घने कोहरे के कारण भैरहवा-काठमांडो रूट पर सभी हवाई उड़ानें रद्द कर दी गईं। गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निदेशक सुभाष झा ने बताया कि घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को सभी हवाई उड़ानें रद्द कर दी गईं।
भैरहवा-काठमांडू के बीच रोजाना 21 घरेलू उड़ानें और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान है। घरेलू उड़ानों के लिए प्रतिदिन 1,000 यात्री भैरहवा से आते और जाते हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे कुवैत से भैरहवा जाने वाली जजीरा की अंतरराष्ट्रीय उड़ान कोहरे के कारण नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हवाई उड़ान संचालन के लिए आम तौर पर 1500 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। बृहस्पतिवार को भैरहवा में दृश्यता महज 300 मीटर थी। काठमांडो और भैरहवा के बीच हवाई उड़ानें नहीं चलने के कारण भारतीय अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबरॉय की बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाने की योजना भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed