Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Airlines win final competition

Maharajganj News: कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर विजयी

Fri, 26 Sep 2025 05:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:13 AM IST
सार

गनेशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में मुजफ्फरनगर की टीम ने बल्लो खास को 15 अंकों से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Airlines win final competition

विस्तार

भिटौली। विकास खंड घुघली के गनेशपुर में बुधवार को एक दिवसीय दिन-रात राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर व बल्लो खास की टीम के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर की टीम विजेता रही। मुजफ्फरनगर की टीम ने 24 प्वाइंट बनाए। बल्लो खास की टीम नौ प्वाइंट ही बना सकी। इस तरह से मुजफ्फरनगर की टीम ने 15 प्वाइंट से मैच जीतकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

सेमीफइनल मुकाबले का पहला मैच गाजीपुर व मुजफ्फरनगर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल बल्लो खास व गबडुवा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लो खास की टीम ने गबडुवा को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के समाजसेवी अनवारुल हक व ग्राम प्रधान रमेश कन्नौजिया ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का समापन सपा नेता अमीर खान ने खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित कर किया। इस अवसर पर डॉ. सोहराब खान, अब्दुल गनी, एजाज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed