फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Air India will provide employment to 500 youth

Maharajganj News: 500 युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगा एयर इंडिया

Wed, 29 Nov 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Air India will provide employment to 500 youth
महराजगंज। छह व सात दिसंबर को निचलौल के सरस्वती देवी महाविद्यालय में एयर इंडिया की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेले में हाईस्कूल पास युवाओं का साक्षात्कार लेते हुए उन्हें आमंत्रण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

एयर इंडिया में हैंडीमैन सहायक के रूप में कार्य करने के लिए युवाओं की भर्ती की जानी है। ऐसे में शारीरिक रूप से स्वस्थ युवाओं को बेंगलुरू व हैदराबाद में कार्य करने के लिए युवाओं से आवेदन लेते हुए उनकी तैनाती की दिशा में पहल की जाएगी। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से ड्रेस व जूते दिए जाएंगे। रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। एक वर्ष की अवधि में सार्वजनिक, आकस्मिक, बीमारी व विशेषाधिकार अवकाश के रूप में 45 दिन की छुट्टी मिलेगी। चयन के लिए युवाओं को हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व फोटो लाना होगा।
विज्ञापन

20 हजार रुपये होगा प्रारंभिक वेतन
युवाओं को काम के एवज में प्रतिमाह 20 हजार रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। वेतन की धनराशि में कुछ कटौती कर युवाओं को लाभान्वित करने की पहल की जाएगी।
एयर इंडिया की ओर से जिले के 500 युवाओं को हैंडीमैन सहायक के रूप में भर्ती किया जाना है। इच्छुक युवा छह व सात दिसंबर को निर्धारित स्थल पर पहुंचकर उसका लाभ उठाएं। -मसूद इशरत, प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed