फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AIMIM and Bajrang Dal at loggerheads over social media comment.

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर आमने-सामने एआईएमआईएम और बजरंग दल

Thu, 16 Jul 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
AIMIM and Bajrang Dal at loggerheads over social media comment.
बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा एआईएमआईएम ने कार्रवाई की मांग की
महराजगंज। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बुधवार को जनपद में दो संगठन आमने-सामने दिखाई दिए। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धर्मग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरवर खान ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान बनाए रखना संविधान की भावना है और ऐसी कथित टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से समयबद्ध कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान इकबाल अहमद, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, निजामुद्दीन, कमरुद्दीन खान, जियाउलहक खान, कलीमुल्लाह, अफसर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाना भिटौली क्षेत्र के एक युवक के फेसबुक अकाउंट पर कुछ लोगों ने धर्म के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी और फोटो पोस्ट किए। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और भय का माहौल बनाने का भी आरोप भी लगाया।

संगठन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शैलेन्द्र, मनोज, अरुण, महेश गुप्ता, विजय, प्रिंस यादव, शिवम, ओमप्रकाश, सुनील मौर्य, राजेश, प्रियांशु, शिवानंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed