{"_id":"62489b3961176662b27a9d83","slug":"agitation-for-work-in-mnrega-maharajganj-news-gkp4319881156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरी नहीं मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरी नहीं मिलने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी नहीं मिलने पर प्रदर्शन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर महुअवा में मनरेगा मजदूरों ने एक साल से मनरेगा मजदूरी नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए रोजगार सेवक के खिलाफ ब्लॉक परिसर में शनिवार को प्रदर्शन किया। बीडीओ मिठौरा को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की।
ग्राम सभा निवासी मनरेगा मजदूर अतवारी देवी, उर्मिला, मनराजी, शकुंतला, प्रमिला, दुलारी, लालती सुरसती और श्रीपत ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ग्राम सभा के रोजगार सेवक मनोज कुमार गौतम ने मनरेगा कार्य के तहत ग्राम सभा से लेकर रजवल तक सड़क की दोनों पटरी पर सफाई कराया था, लेकिन आज तक मजदूरी नहीं मिली। अगर हमें मजदूरी नहीं मिलेगी तो घर गृहस्थी कैसे चलेगी। बीडीओ मिठौरा रजत गुप्ता ने बताया शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद