फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agitation against govt

Maharajganj News: राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
agitation against govt
कलेक्ट्रेट परिसर में मानदेय की मांग को लेकर धरने पर बैठी आशा।संवाद
महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। कार्य के बदले में राज्य सरकार की ओर से कार्यपूर्ति के रूप में 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, लेकिन यह कई माह से सुचारु रूप से नहीं मिल रहा है। राज्य बजट से 1500 रुपये प्रतिमाह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से मिलना है। जो अप्रैल से अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली धनराशि को एक निश्चित मानदेय दिया जाए। इस मौके पर चंद्रकला पटेल, लक्ष्मी, सुधा, माधुरी, जिलेबा, अमिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed