{"_id":"69d41cb085bd10ef0e032055","slug":"agency-operators-accused-of-arbitrariness-in-gas-distribution-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-174835-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एजेंसी संचालकों पर लगाया गैस वितरण में मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एजेंसी संचालकों पर लगाया गैस वितरण में मनमानी का आरोप
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को पत्र सौंप संबंधित के विरुद्ध की कानूनी कार्रवाई करने की मांग
नौतनवा। सपा नेता बैजू यादव सोमवार की सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार कर्ण सिंह को पत्र सौंप क्षेत्रीय गैस एजेंसी संचालकों पर गैस वितरण प्रणाली में मनमानी एवं गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
बैजू यादव का कहना है कि एजेंसी संचालकों की ओर से जानबूझकर गैस वितरण में धांधली और मनमानी की जा रही है। गैस की आपूर्ति होने के बावजूद उसकी होम डिलीवरी कराने की बजाए धड़ल्ले से कालाबाजारी की जा रही है। इससे जनता में गैस की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सप्ताह में कम से कम एक बार गैस गाड़ी भेजने, पारदर्शी वितरण कराने एवं गैस एजेंसी संचालकों की जवाबदेही तय करते हुए विधिक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान बैजू यादव, विक्रम यादव, बबलू सिंह, नीरज जायसवाल, राज नायक, दिलीप यादव मौजूद रहे।