फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the ban on additional customs duty, the market has returned to its glory, sales have increased by 30 percent.

Maharajganj News: अतिरिक्त भंसार शुल्क पर रोक के बाद बाजार में लौटी रौनक, 30 फीसदी बढ़ी बिक्री

Mon, 18 May 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
After the ban on additional customs duty, the market has returned to its glory, sales have increased by 30 percent.
सोनौली में बढ़ी चहल-पहल। 
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सरकार के 100 रुपये से अधिक के सामाने पर अतिरिक्त भंसार वसूलने पर लगाई रोक
विज्ञापन

नेपाली ग्राहकों की संख्या बढ़ने से सोनौली बाजार में लौटी रौनक, नेपाली नागरिकों को भी राहत
सोनौली। नेपाली सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब 100 रुपये तक के सामान पर भंसार शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस फैसले से नेपाल के नागरिकों को राहत मिली है तो नेपाल सीमा से सटे सोनौली बाजार में फैसले पर रोक के बाद 30 फीसदी तक बिक्री बढ़ गई है। फैसले की खबर मिलने के बाद रविवार को सोनौली बाजार में नेपाली ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला।
सोनौली बाजार के व्यापारियों का कहना है कि पहले छोटे सामान पर भी शुल्क लगने से नेपाली ग्राहक खरीदारी करने में हिचकते थे। धीरे-धीरे नेपाली ग्राहकों ने आना ही बंद कर दिया था। अब इस राहत के बाद नेपाल से आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। सीमावर्ती बाजारों की अर्थव्यवस्था काफी हद तक नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर है। ग्राहक सुमित कुमार परियार ने बताया कि यह फैसला हम लोगों के लिए राहत लेकर आया है। छोटी खरीदारी करने वाले ग्राहक पहले भंसार शुल्क के कारण परेशान रहते थे। रविवार को सोनौली बाजार में पहुंचे नेपाली ग्राहकों ने किराना से जुड़े उत्पादों व कपड़ों आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

नेपाल से खरीदारी करने आए अन्य ग्राहक रीना गुरुंग ने भी फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जरूरत के छोटे सामान लेने पर भी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। अब 100 रुपये तक छूट मिलने से आम लोगों को सीधा फायदा होगा। सीमा पार खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह राहत बहुत महत्वपूर्ण है। इससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लेना आसान होगा और खर्च भी कम पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का मानना है कि इस फैसले से सिर्फ व्यापारियों को ही नहीं बल्कि सीमावर्ती इलाकों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से बाजार में गतिविधियां तेज होंगी, रोजगार के अवसरों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गुलजारी यादव ने बताया कि छोटे स्तर की खरीदारी को बढ़ावा मिलने से दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। आने वाले दिनों में इसका असर स्थानीय बाजारों की आमदनी और आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी।

सोनौली सीमा पर व्यापार में 30 प्रतिशत सुधार

100 रुपये के सामान पर लागू नियम पर रोक लगने के बाद भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर एक बार फिर आवागमन सामान्य होने लगा है। करीब एक माह बाद नेपाल के लोग पहचान पत्र दिखाकर भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आना-जाना शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही सोनौली बाजार में खरीदारी की रौनक भी कुछ हद तक लौटने लगी है। व्यापारियों के मुताबिक नेपाली ग्राहकों के आने से करीब 30 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ी है।
वर्जन
रविवार को नेपाल के ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापार में करीब 30 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। बाजार में पहले की तुलना में चहल-पहल बढ़ी है और दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अब ग्राहक बढ़ेंगे तो व्यापार भी बढ़ेगा और आमदनी में सुधार होगा।

-सुभाष जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष
..............
पिछले कुछ समय से सीमा पर नए नियमों के कारण बाजार प्रभावित था। नेपाल से आने वाले ग्राहक कम हो गए थे, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ा। बीते एक माह से दो मोबाइल भी नहीं बिके। अब नियम पर रोक लगने के बाद हालात धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। नेपाल से आने वाले ग्राहक हमारी बाजार व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
-पवन कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed