फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the assurance from the officials, the cow protectors ended the work boycott.

Maharajganj News: मानदेय बढ़ाने को लेकर गोसेवकों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
After the assurance from the officials, the cow protectors ended the work boycott.
निचलौल। जिला गोसदन मधवलिया में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गोसेवकों ने रविवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। काम बंद कर गोसेवक निचलौल ब्लॉक पहुंचे और खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद गोसेवकों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

गोसेवकों का कहना है कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान एनजीओ के जिम्मेदार पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए गोसेवकों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कम मानदेय में गोसदन में गोवंश की देखभाल समेत अन्य जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने, कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार करने और अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। गोसेवकों ने अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने गोसेवकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी गोसेवक कार्य पर लौट गए। कार्य बहिष्कार समाप्त होने से गोसदन में गोवंश की देखभाल का कार्य भी फिर सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed