फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After September 22, there will be a penalty for submitting CBSE board exam form

Maharajganj News: 22 सितंबर के बाद सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा फार्म पर लगेगा जुर्माना

Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
After September 22, there will be a penalty for submitting CBSE board exam form
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की ओर से वर्ष 2025-26 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) भरने का कार्य प्रभावी है। आखिरी तारीख 22 सितंबर तय कर दी गई है। समय बीतने पर फार्म भरने वालों से 2,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फाइन वसूल किया जाएगा। केंद्रीय बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस बार अपार आईडी को अनिवार्यता कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित सीबीएसई बोर्ड के 21 स्कूलों में हाईस्कूल व इंटर के 1937 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जवाहर नवोदय के प्राचार्य आरके राय ने बताया कि सीबीएसई की तय गाइड लाइन के मुताबिक समय पर परीक्षा फार्म नहीं जमा करने पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसलिए 22 तक सभी स्कूलों को परीक्षा फार्म प्रेषित कर देना है। बिना अपार आईडी के कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता। बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी स्कूलों को 22 सितंबर तक बोर्ड फार्म जमा करना है। एलओसी में शामिल विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, लिंग और अभिभावक का नाम पूरी तरह से जांच लेने के बाद ही बोर्ड कार्यालय प्रेषित किया जाए।
विज्ञापन

इस सत्र में दो बार परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड पहली बार बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित कर रहा है। फार्म भरते समय यह स्पष्ट करना होगा कि विद्यार्थी किस परीक्षा में शामिल होंगे। पहली बार परीक्षा फरवरी 2026 को तो दूसरी बार मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच विषय के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये
सीबीएसई बोर्ड ने पांच विषय के साथ सीबीएसई परीक्षा फार्म के लिए 1500 रुपये का शुल्क तय किया है। इसके बाद 300 रुपये प्रति विषय शुल्क लगाया गया है जो अतिरिक्त विषय लेने की स्थिति में जोड़ा जाएगा। यह शुल्क पिछली बार से अधिक है।

सीबीएसई बोर्ड का निर्देश पत्र मिला है। 22 सितंबर तक दसवीं व 12वीं के परीक्षा फार्म जमा करा देने हैं। स्कूल में 15 सितंबर तक फार्म जमा करने का लक्ष्य रखा गया है, क्योंकि 22 सितंबर के बाद हर दिन 2,000 रुपये फाइन लगेगा। इस बार अपार आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है।
-आरके राय, प्राचार्य, नवोदय महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed