{"_id":"66230efdc034abe01a0fc6f4","slug":"after-payment-in-ots-bill-came-for-rs-11-thousand-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120421-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओटीएस में भुगतान के बाद बिल आया 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओटीएस में भुगतान के बाद बिल आया 11 हजार
विज्ञापन
खुशहालनगर। बिजली विभाग की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कभी मीटर में गड़बड़ी तो बिल ठीक न होने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के भुगतान के बाद, बिल 11 हजार आया है। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित उपभोक्ता को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
भुवना निवासी मोहन, सोनू सहित कई उपभोक्ता का दो-दो बिल आ रहा है। ओटीएस का लाभ लेने वाले उपभोक्ता भी एक माह में ही बकाएदार हो जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम सभा पोहरिया कोरिया टोला निवासी जिला सिंह ने बताया कि ओटीएस के तहत दिसंबर माह में 7500 रुपये जमा किया। बताया गया की 17099 और जमा करना है, तो पूर्ण रुप से बिजली का बिल भुगतान माना जाएगा। कर्ज लेकर रकम जमा की। शेष 99 रुपया जमा नहीं कर पाया। बिल कुल जमा करने के बाद दो माह बाद बिल कटा तो तीन माह में ही 16511 बिल आ गया।
बिल देखकर हैरान हो गया। उसे ठीक करने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहा हूं। उसी गांव के निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहरी और देहात के बिल के चक्कर में छह माह से विभाग में दौड़ लगा रहा हूं। ओटीएस का लाभ लेने के बाद भी बिल 25000 रुपया आया है।
विज्ञापन
पकड़िया बिशनपुर के साधु शरण खरवार ने बताया कि ओटीएस में 24 रुपया भुगतान न होने के कारण बिल आया 11 हजार आया है। बिराईची निवासी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि एक वर्षो से विभाग का चक्कर लगाकर रहा हूं। अवर अभियंता सुनील यादव ने बताया कि समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।