फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After observing a waterless fast throughout the day, the fast was broken at night by consuming water following the sighting of the moon.

Maharajganj News: करवाचौथ पर व्रत रख महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Fri, 30 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
After observing a waterless fast throughout the day, the fast was broken at night by consuming water following the sighting of the moon.
महराजगंज। पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चंद्र दर्शन कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

करवा चौथ की तैयारी महिलाएं करीब एक सप्ताह से कर रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने पारंपरिक लाल वस्त्र धारण किए और सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी में जुट गईं। हाथों में मेहंदी और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा। शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में महिलाओं ने समूह में बैठकर करवा चौथ की कथा सुनी। इस दौरान पारंपरिक गीत गाए गए और करवे की पूजा की गई।
विज्ञापन

रात करीब 8:05 बजे चंद्र दर्शन होने के बाद महिलाओं ने छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। कुछ स्थानों पर बादलों के कारण चंद्र दर्शन में देरी हुई। ऐसे में महिलाओं ने दूसरे शहरों से मोबाइल पर चांद की तस्वीरें मंगाकर व्रत पूरा किया। देर रात तक पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा निवासी ज्योतिषाचार्य विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। मान्यता के अनुसार, इस व्रत का संबंध चंद्रमा, शुक्र और बृहस्पति ग्रह से भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed