फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After dispute with daughter-in-law, elderly father-in-law's health deteriorated, death

Maharajganj News: बहू से विवाद के बाद बुजुर्ग ससुर की तबीयत बिगड़ी, मौत

Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
After dispute with daughter-in-law, elderly father-in-law's health deteriorated, death
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा लाला गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग पांच बजे 70 वर्षीय बुजुर्ग का अपनी छोटी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई इस बीच बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा लाला निवासी रामप्रीत पासवान (70) के दो बेटे महिपाल व सोनू हैं। दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर रामप्रीत के अलावा उनकी पत्नी कैलाशी देवी और दोनों बहुएं रहती हैं। सास कैलाशी देवी का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह शौचालय में गंदगी होने की बात को लेकर रामप्रीत और उसकी छोटी बहू के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बुजुर्ग रामप्रीत कांपते हुए जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सास ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक रामप्रीत के पत्नी की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed