फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself to death.

Maharajganj News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 05 Dec 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself to death.
पवन की मौत के बाद लगी भीड़ व जांच में जुटी पुलिस। 
मूल रूप से मध्यप्रदेशके भिंड जिले का निवासी था युवक, तीन साल से रह रहा था परतावल में
विज्ञापन

किराए के मकान में मिली लटकती लाश, चाउमीन-बर्गर बेचकर करता था गुज़ारा


परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड में बृहस्पतिवार को एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मध्यप्रदेश से आकर परतावल में ठेला लगाकर जीवनयापन कर रहा युवक (28) पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था। सुबह पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र निवासी आदिराम राठौर के दो बेटे पवन राठौर (28) और आशीष राठौर परतावल क्षेत्र में आकर करीब तीन वर्ष से रह रहे थे। दोनों भाई चाउमीन और बर्गर का ठेला लगाकर आजीविका कमाता था। कुछ माह पहले पवन परतावल बाजार में और आशीष कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे में ठेला लगाने लगा। पवन अपनी पत्नी रचना और एक वर्ष के बेटे प्रेम के साथ आंबेडकर नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

भाई आशीष के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर पवन और उसकी पत्नी रचना के बीच कहासुनी हो गई। रचना गुस्से में मेरे पास कप्तानगंज चली गई। पवन ने भाई को फोन कर बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हुआ है और वह कहीं चली गई है। यह सुनकर आशीष तुरंत परतावल स्थित उसके कमरे पर पहुंचा। आशीष के अनुसार जब वह कमरे के भीतर गया तो अंदर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पवन छत की कुंडी से लटका हुआ था। उसने तुरंत उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed