{"_id":"6630f329cb147a430d05ca9a","slug":"after-a-dispute-with-her-husband-in-maharaj-a-wife-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति से पत्नी का विवाद, नाराज होकर फंदे से लटकर दे दी जान- किसी ने नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति से पत्नी का विवाद, नाराज होकर फंदे से लटकर दे दी जान- किसी ने नहीं दी तहरीर
Tue, 30 Apr 2024 07:03 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
घर पर पसरा मातम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भरवलिया बड़का टोला निवासी एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला है। जिससे घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विवाहिता का मायका नेपाल बताया गया।
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलियां निवासी महावीर बेलदार ने बताया कि उनकी तीन संतान में सबसे छोटा ध्रूप बेलदार है। जिसकी शादी करीब छह वर्ष पहले 2018 में नेपाल के टीकुलीगढ़ हुई थी। जिससे उनकी दो संतान है। बड़ी बेटी रितिका उम्र पांच वर्ष व छोटी राधिका तीन साल बताया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सुबह बेटा ध्रूप बेलदार और बहु किरन से बच्चो के पढ़ाई लिखाई को लेकर वाद विवाद हुआ। जिससे खुन्नस खाई बहु ने बड़ी बेटी की पिटाई कर गांव के उत्तर सास, ससुर द्वारा किए सब्जी की खेती के पास जाकर बैठ गई। सास, ससुर भी अपने सब्जी के निराई गुड़ाई में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच कब बहु किरन उठकर वहां से चली गई किसी को पता भी न चला। करीब एक घंटे बाद गांव का एक लड़का दौड़ते हुए बदहवास हालत में ससुर महावीर के पास आकर बहु किरन के चंदन नदी के किनारे एक पेड़ पर दुपट्टा का फंदा बनाकर लटकने की सूचना दी।
जिस पर वहां मौजूद लोगों के साथ पहुंचकर शव को नीचे उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। प्रभारी कोतवाल नीरज राय ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।