फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After a dispute, a 60-year-old woman doused her 62-year-old husband with petrol and set him on fire.

Maharajganj News: विवाद के बाद 60 साल की महिला ने 62 साल के पति को पेट्रोल छिड़ककर फूंक दिया

Tue, 03 Mar 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
After a dispute, a 60-year-old woman doused her 62-year-old husband with petrol and set him on fire.
परतावल में बुजुर्ग की हत्या के बाद लोगो की जुटी भीड।  
श्यामउेदरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी का मामला
विज्ञापन

गांव के चौकीदार की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद 60 साल की महिला ने सोमवार देर रात सो रहे 62 साल के पति रामपत पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पत्नी भागने लगी पर पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा निवासी सुमित्रा (60) परिवार की आर्थिक हालात के कारण करीब 40 वर्ष पहले मुंबई चली गई थी। वहां उसकी मुलाकात रामपत (62) से हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। करीब 10 वर्ष मुंबई में रहने के बाद सुमित्रा पति और एक बेटी के साथ घर लौट आई। यहां ग्राम सभा की आबादी की जमीन पर ग्राम प्रधान ने उसका आवास बनवा दिया। कुछ दिन बाद पुनः सभी मुंबई चले गए।
विज्ञापन

करीब सात साल पहले दोनों फिर लौटे लेकिन तब उनकी बेटी साथ नहीं थी। वे भीख मांगकर जीवन यापन करने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शराब पीते थे। सोमवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति रामपत कमरे में रखी खाट पर सो गया। आरोप है कि सुमित्रा ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। रामपत बचने के लिए कमरे में चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी और उसकी सांस थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो रामपत के घर पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो देखा कि कोने में रामपत का शव बैठी हुई अवस्था में पड़ा था। गांव के चौकीदार हबीब ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। मौके पर माचिस और एक बाल्टी बरामद हुई, जिसमें से पेट्रोल की गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि चौकीदार के शिकायत पत्र पर आरोपी पत्नी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed