{"_id":"6324c89a559f9b1b0265c797","slug":"aes-patient-found-in-narayanpur-village-maharajganj-news-gkp4507375173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायनपुर गांव में मिला एईएस का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायनपुर गांव में मिला एईएस का मरीज
विज्ञापन
नारायनपुर गांव में मिला एईएस का मरीज
नौतनवां। क्षेत्र के नारायनपुर में एईएस (इंसेफलाइटिस) का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मरीज का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो रहा है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव पहुंचकर मरीज के परिजनों व आसपास के लोगों के रक्त के नमूने लिए व क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार नारायनपुर गांव में गत बुधवार को एक ढाई साल के बच्चे को अचानक झटका आया और तबीयत खराब होने लगी। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां एईएस की पुष्टि हुई। बच्चे की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज के घर जाकर परिजनों व आसपास के लोगों के रक्त के नमूने लिए एवं क्लोरीन की दवा वितरित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि एईएस का मरीज मिलने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।