फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates on strike to protest waterlogging

Maharajganj News: जलभराव के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Sat, 20 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates on strike to protest waterlogging
नौतनवा। बारिश के कारण हुए जलभराव और शिकायत के बाद भी कोई समाधान न होने पर अधिवक्ता भड़क उठे। शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके कारण शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खां ने कहा कि तहसील में हल्की बारिश होने पर भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। वहीं वर्षों से झाड़-झंखाड़ की सफाई नहीं कराई गई है, जिसमें आए दिन सांप नजर आ रहे हैं और लोगों में भय का माहौल भी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि तमाम समस्याओं को लेकर कई बार कार्यालय एवं तहसील दिवसों में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आज तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। अधिवक्ताओं ने बताया कि शुक्रवार को एक दिन के लिए टोकन स्ट्राइक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया है। यदि अधिकारियों ने अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की समस्या को देखते हुए जल्द इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकाला तो यह स्ट्राइक आगे भी जारी रहेगा और संघ निर्णायक आंदोलन को भी बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed