फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates demonstrated in the Collectorate premises

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in the Collectorate premises
प्रयागराज में अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन


महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज में अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से की जाए।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय पटेल ने कहा कि जिन अधिवक्ताओं की हत्या हुई है, उनके परिजनों को क्षतिपूर्ति के तौर पर कम से कम एक करोड़ रुपये दिलाया जाए। उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ ही शहर में आवास दिलाई जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो।
विज्ञापन

अधिवक्ता दिनेश गुप्ता ने कहा कि सिविल कोर्ट महराजगंज के अधिवक्ता कन्हैया चतुर्वेदी के विरुद्ध थानाध्यक्ष घुघली ने अभद्र व्यव्हार किया है। इस मामले थानेदार को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता इंद्रासन सिंह, अविनाश त्रिपाठी, संतोष, अवनीश त्रिपाठी, संतोष पटेल, वंदना त्रिपाठी, सत्यजीत, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
उधर, तहसील बार एसोसिएशन निचलौल के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अध्यक्ष कौशल कुमार गुप्ता, मंत्री आशुतोष पांडेय, दीनानाथ चौधरी, नवीन मिश्रा, अरविंद मिश्रा, हरीराम शर्मा, राकेश चौबे, प्रवीण पांडेय, सच्चिदानंद विश्वकर्मा, सुनील चौधरी, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed