{"_id":"63e2a1432c3af304861b9a78","slug":"advocates-demonstrated-in-support-of-demands-for-implementation-of-advocates-security-act-maharajganj-news-c-7-1-46257-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 08 Feb 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
फोटो
न्यायालय परिसर से नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट पहुंकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने सहित अन्य छह सूत्री मांग को लेकर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर क्रमिक अनशन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
अध्यक्ष हमीदुल्ला खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाए या आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए। जिससे अधिवक्ताओं को चिकित्सा सुविधा मिल सके। अधिवक्ताओं के बैठने की बेहतर व्यवस्था के लिए चेंबर बनवाया जाए। अधिवक्ता एवं पत्रकार की मृत्यु पर एक सम्मान धनराशि दी जाए। 60 वर्ष से अधिक उम्र पूर्ण कर चुके करीब 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। पूर्व में ही बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री से मिलकर छह सूत्री मांगों को पूरा करने की वार्ता की गई थी, लेकिन आज तक संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया गया। इस मौके पर महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, अमित प्रताप सिंह, राम किशुन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अत्ताउल्लाह, जीपी कन्नौजिया, शैलेंद्र सिंह, अरविंद प्रताप, ललई प्रसाद, प्रमोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अधिवक्ताओं ने मगंलवार को न्यायालय का बहिष्कार कर, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष साधू शरण मिश्र ने बताया कि अधिवक्ताओं की पांच सूत्री मांग पूरी न होने पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ पांडेय, दयानंद यादव, विभूति यादव, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार किया
फरेंदा। रेवेन्यू बार एसोिसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने छह सूत्री मांगो को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्णय के क्रम में वकीलों ने कार्य का बहिष्कार किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह व रेवेन्यू बार के अध्यक्ष सरोज नरायन मिश्र के साथ वकील एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राम सेवक सिंह, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, परमात्मा सिंह, डॉ मनीष चौबे, अष्टभुजा वर्मा, राधेरमन, रत्नेश उपाध्याय और अवधेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।