फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocate's body found hanging from a tree in Maharajganj, sensation in the village

DP पर श्मशान की फोटो: अधिवक्ता का पेड़ से लटका मिला शव, लिखा था- ‘बस एक चुप्पी और सब कुछ शांत’

Sat, 06 Jun 2026 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 03:27 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, अजय ने शुक्रवार की सुबह अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लिखा था 'ना किसी से कोई शिकायत, ना किसी से कोई गिला, बस एक चुप्पी और सब कुछ शांत'। साथ ही उन्होंने अपनी डीपी पर श्मशान घाट की तस्वीर भी लगाई थी। इससे लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि अजय ने किसी तनाव में यह आत्मघाती कदम उठाया है।
 

विज्ञापन
Advocate's body found hanging from a tree in Maharajganj, sensation in the village
मृत युवक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मदनपुरा में शुक्रवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधिवक्ता का शव उसके ही खेत में स्थित आम के पेड़ से लटका मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


अजय की मां के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा निवासी अजय कुशवाहा (25) पुत्र स्वर्गीय बृजबिहारी कुशवाहा तीन साल पहले एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। वह सदर कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे थे। वह खेती-बाड़ी का कार्य भी करते थे। ग्रामीणों के अनुसार उनके पिता बृजबिहारी कुशवाहा का निधन करीब तीन वर्ष पूर्व हो चुका है।
विज्ञापन


अजय की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर केवल अजय की मां और भाभी ही रहती हैं। परिजन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं कि अजय ने आत्महत्या क्यों की। घटनास्थल पीड़ित परिवार के घर से महज 250 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार सिंह व नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने भी मौके का जायजा लिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद कारणों का पता चल सकेगा।

बस एक चुप्पी और सब कुछ शांत
जानकारी के अनुसार, अजय ने शुक्रवार की सुबह अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लिखा था 'ना किसी से कोई शिकायत, ना किसी से कोई गिला, बस एक चुप्पी और सब कुछ शांत'। साथ ही उन्होंने अपनी डीपी पर श्मशान घाट की तस्वीर भी लगाई थी। इससे लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि अजय ने किसी तनाव में यह आत्मघाती कदम उठाया है।


अजय की नहीं हुई थी शादी
अजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी अभी नहीं हुई थी। बड़े भाई दिलीप कुशवाहा रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई अरविंद कुशवाहा सचिवालय में प्राइवेट कर्मी हैं। उनकी बहन अनुपम भी विवाहित हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अनारी देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed