फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates abstained from judicial work, sent a letter to the DM

Maharajganj News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, डीएम को भेजा पत्र

Wed, 21 Jan 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstained from judicial work, sent a letter to the DM
नौतनवा। तहसील में विभिन्न कागजी कार्य अधर में पड़े रहने के कारण मंगलवार को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एसडीएम को देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। वहीं समस्त पत्रावलियों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खान ने बताया कि पिछले कई माह से तहसील के कागजी और कंप्यूटरीकृत कार्य सुस्त चल रहे हैं। आदेश के लिए लगी तमाम 80 (1) एवं नामांतरण आदि की फाइलें जस के तस लंबित हैं। चकबंदी अधिकारियों ने नौतनवा आना भी बंद कर दिया है। जिन गांवों की चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है वहां की अपडेट खतौनी भी नहीं बनाई जा रही है। इसके कारण वरासत, नामांतरण आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संज्ञान में होने के बाद भी अधिकारी उपरोक्त मामलों के समाधान की दिशा में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। अधिवक्ताओं ने न्यायिक बहिष्कार कर डीएम से मामलों का संज्ञान लेते हुए जनहित में समस्त मांगों पर अमल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed