फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates abstained from judicial work and staged a protest.

Maharajganj News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstained from judicial work and staged a protest.
नौतनवा। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार को भी नौतनवा तहसील के अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश का माहौल बना रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करने वाले अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर ठीक नहीं किया है। उनका यह कृत्य देश की न्यायिक व्यवस्था को सीधे तौर पर आघात पहुंचाने वाला है। भविष्य में पुलिसकर्मियों को भी इस बर्बरता की भरपाई कहीं न कहीं भरनी ही पड़ेगी। इस दौरान साधु शरण मिश्र, राजन कुमार सिंह, अनिल शर्मा, लखन श्रीवास्तव, जग नरायन विश्वकर्मा, रिंकू पांडेय, संजय यादव, आदित्य दुबे, अर्जुन, रमेश यादव, दीपेंद्र, शिवसागर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed