{"_id":"6041317d8ebc3edbca371592","slug":"advocate-maharajganj-news-gkp387123045","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बृृहस्पतिवार को काम छोड़कर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता संजय सिंह के घर हुई लूट के मामले में कार्रवाई को लेकर वहां के अधिवक्ता 16 फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं। मंडल के बार एसोसिएशन के द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक जिले में भी बृहस्पतिवार से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध जताना प्रारंभ कर दिया है। महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता संजय के घर हुई लूटपाट के मामले में दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान अवनीश नरायन त्रिपाठी, करुणाकर पति त्रिपाठी, इंद्रासन सिंह, संतोष पटेल, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र निगम, उमेश तिवारी, प्रद्युम्न पटेल, मधुसूदन पांडेय, उमाशंकर उपाध्याय, वशिष्ट मिश्रा, शंभूशरण पांडेय, धनंजय पटेल व अमीन अंसारी आदि मौजूद रहे।