{"_id":"640f6f5d265babaa240638a6","slug":"adverse-entry-to-two-market-secretaries-clarification-sought-from-two-eos-maharajganj-news-c-7-1-84159-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो मंडी सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो ईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो मंडी सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो ईओ से मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 14 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
राज्यकर, स्टाम्प शुल्क व आबकारी शुल्क की वसूली पर संतोष जताया
महराजगंज। लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने और कम वसूली के लिए स्पष्ट कारण न बताने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गड़ौरा व नौतनवां के मंडी सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया। वहीं बृजमनगंज और नौतनवां में कम वसूली पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा।
डीएम सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने विद्युत विभाग के वसूली प्रमाणपत्र के शत-प्रतिशत मिलान न होने पर नाराजगी जताते हुए चारों तहसीलों के तहसीलदारों व संबंधित अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए आरसी मिलान को शत-प्रतिशत पूरा कराने व वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया।
राज्यकर, स्टाम्प शुल्क व आबकारी शुल्क की वसूली पर संतोष जताया। राजस्व विभाग की समीक्षा में 31 मार्च तक सभी घरौनी नक्शों को जमा करने का निर्देश दिया। ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर समय सीमा के उपरांत लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संतोषजनक प्रगति न होने पर एसडीएम फरेंदा व तहसीलदार फरेंदा को आवेदनों के निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदनों को निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, वाल्मीकि त्रिपाठी, आरपी चौरसिया, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।