फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adverse entry to three ADO Panchayats

तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to three ADO Panchayats
तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

महराजगंज। ग्राम पंचायतों में विकास संबंधी कार्ययोजना को वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराने व दायित्वों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है

जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों के लिए सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को दिशानिर्देश जारी किए गए थे। परतावल ब्लॉक के 77 में से 45 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, लक्ष्मीपुर के 96 में से 27 की कार्ययोजना तथा पनियरा ब्लॉक के 72 में से 38 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना वेबसाइट पर प्रदर्शित हो रही है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर है तथा सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के दायित्वों के प्रति शिथिलता को दर्शाती है। उन्होंने परतावल के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार पांडेय, लक्ष्मीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत नजीर अहमद तथा पनियरा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed