फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Admission will be available on 343 seats in O-Level and Triple-C

Maharajganj News: ओ-लेवल व ट्रिपल-सी में 343 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Admission will be available on 343 seats in O-Level and Triple-C
- पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए संस्था व सीट का हुआ निर्धारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 343 सीटों पर ओ-लेवल व ट्रिपल सी में प्रवेश होगा। विभाग की ओर से ओ-लेवल की 65 व ट्रिपल-सी की 278 सीटों का संस्थानों में वितरण कर दिया गया है। प्रवेश के लिए कुल 424 अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़े वर्ग के युवाओं को ओ-लेवल व ट्रिपल-सी का प्रति वर्ष प्रशिक्षण कराया जाता है। इस बार ओ-लेवल के प्रशिक्षण के लिए नौतनवां की कंप्यूटर वर्ल्ड संस्था को नामित करते हुए 65 सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं ट्रिपल-सी के प्रशिक्षण के लिए आवंटित हुईं 278 सीटों में मानव विकास संस्थान को 100, समर सोशल संस्थान रमपुरवां को 112 व ठूठीबारी के संस्थान को 66 सीटों का आवंटन किया गया है। सीटों के आवंटन के बाद अब जल्द ही प्रशिक्षण के प्रारंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

424 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
ट्रिपल-सी व ओ-लेवल के प्रशिक्षण के लिए जिले भर से कुल 424 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पात्रता की शर्तों को पूरा करने वालों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश देने का कार्य होगा।
-------------------------------
ओ-लेवल व ट्रिपल-सी के प्रशिक्षण के लिए संस्थानों को सीट का आवंटन हो चुका है। जल्द ही पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्य प्रारंभ होगा।
कन्हैया यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed