फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   adisional judge inspected vridhashram

Maharajganj News: बुजुर्गो का जाना हाल

Thu, 27 Apr 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
adisional judge inspected vridhashram
अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महराजगंज डॉ. मनु कालिया वृद्धजनों को वस्त्र वितरित कर
अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गो का जाना हाल
विज्ञापन


आधारशिला वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के सेहत का विशेष ध्यान दिया जाय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर में बुधवार को दिन में जिला पारिवारिक न्यायालय की अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश डॉ. मनु कालिया पहुंचकर बुजुर्गो का हाल जाना। उन्होंने वृद्धजनो में अंग वस्त्र का वितरण करते हुए उनकी समस्या को जाना।

प्रधान न्यायाधीश डॉ. मनु कालिया ने कहा कि देश में वृद्धजनों की बड़ी आबादी है, उनकी देखभाल करना बेहद जरूरी हैं। बुजुर्गो को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का हक है। वृद्धावस्था में शारीरिक दक्षता में कमी भले ही हो लेकिन अनुभव सबसे अधिक होता है। उनके देखभाल की जिम्मेदारी सिर्फ संस्था या शासन की नहीं बल्कि समाज की भी है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के रूप में एक घर मिला है। एक दूसरे का सहारा बनें अपनी खुशियां बांटें और एक दूसरे के दुख भी बांटें। उन्होंने वृद्धाश्रम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होकर व्यासपीठ की पूजा आरती भी की। इस दौरान प्रबंधक प्रदीप कटियार, संध्या पंडित, अर्चना शर्मा, एसपी सिंह, संजय शर्मा, आत्माराम गुप्त, दशरथ गुप्ता, अभिषेक विश्वकर्मा व अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed