फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Additional nutrition arrangements for basic school children in winter

Maharajganj News: सर्दी में बेसिक के बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण का इंतजाम

Wed, 10 Dec 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Additional nutrition arrangements for basic school children in winter
सर्दी में बेसिक के बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण का इंतजाम
विज्ञापन


इस माह से प्रति विद्यार्थी 5 रुपये अतिरिक्त खर्च को मिली मंजूरी
महराजगंज। जनपद के प्रत्येक परिषदीय स्कूल विद्यार्थी को सर्दियों में एमडीएम के साथ अतिरिक्त पोषण देने की कवायद को मंजूरी मिली है। इसके तहत पांच रुपये प्रति विद्यार्थी तय किया गया है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की तरफ से इसे मार्च 2026 तक प्रभावी किया गया है। 1,500 स्कूलों में नामांकित करीब 2 लाख विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम पोषण योजना के तहत दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक के लिए अतिरिक्त पोषण देने की कवायद को प्रभावी किया गया है। इसके तहत प्रति विद्यार्थी पांच रुपये अतिरिक्त खर्च किया जाएगा। बजट जिला स्तरीय एमडीएम प्राधिकरण से स्कूल के अनुसार उपलब्ध होगा। बेसिक के एमडीएम समन्वयक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को पीएम पोषण योजना का लाभ परिषदीय विद्यार्थियों को मिलेगा। दिसम्बर से मार्च तक अतिरिक्त पोषण के क्रम में खाद्य सामग्री के रूप में मूंगफली का चिक्की, गुड़, तिल और मूंगफली का गजक वितरित किया जाएगा। सभी स्कूल प्रधानाध्यापकों को बीएसए के स्तर से निर्देश दिए गए हैं। जिला व ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स के माध्यम से योजना का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
पीएम पोषण योजना दिसम्बर से मार्च तक प्रभावी की गई है। प्रत्येक विद्यार्थी पांच रुपये का प्रबंध एमडीएम मद में बढ़ाकर दिया जाएगा।

-प्रदीप कुमार शर्मा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed